Thursday, October 22nd, 2026

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने मार्च माह में संग्रहित किया रिकार्ड 787 करोड़ रूपये का राजस्व

भोपाल

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल ने माह मार्च 2021 में रिकार्ड 787 करोड़ रूपये से अधिक का मासिक राजस्व संग्रहित किया है। एक माह के दौरान कंपनी के इतिहास में अब तक का यह सर्वाधिक संग्रहण है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इसके लिए कंपनी के प्रबंध संचालक विशेष गढ़पाले एवं कंपनी के कार्मिकों को बधाई दी है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक विशेष गढ़पाले ने बताया कि मार्च 2021 के राजस्व संग्रहण के लिए पिछले तीन माह से वसूली के लिए आधार बनाने, माहौल तैयार करने एवं बेहतर रणनीति की बदौलत यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि कंपनी के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने मार्च माह में अथक परिश्रम कर टीम भावना से कंपनी को रिकार्ड राजस्व संग्रहण में अभूतपूर्व सफलता दिलाई है। प्रबंध संचालक ने मैदानी अमले खासतौर पर मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, लाइन स्टाफ एवं आउटसोर्स कार्मिकों को इस उपलब्धि का श्रेय दिया है।

 

#787 करोड़ रूपये का राजस्व

Source : Agency

पाठको की राय